महाकाल दर्शन को आए परिवार से मारपीट, पुलिस ने आरोपी फूल-प्रसाद विक्रेता का निकाला जुलूस

उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने दर्शनार्थी के साथ मारपीट करने वाले फूल प्रसाद विक्रेता को गिरफ्तार का उसका जुलूस निकाला। व्यापारी ने एक परिवार के साथ अभद्रता कर मारपीट की थी।
Ujjain

उज्जैन में बीते दिनों एक दर्शनार्थी और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में दर्शनार्थी की शिकायत के बाद अब महाकाल पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट योगेश साहू अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए महाकाल आए थे। यहां एक फूल प्रसाद विक्रेता से उनका विवाद हुआ था। इसी मामले में शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने निकला जुलूस

मामले की शिकायत मिलने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सीनियर अकाउंटेंट और उनके परिवार से मारपीट करने वाले संजू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने महाकाल मंदिर के आसपास आरोपी का जुलूस निकाला और कान पड़कर उठक बैठक लगवाई। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया जहां से कार्रवाई करते हुए जेल वारंट जारी किया गया। इस मामले में अन्य नाबालिग आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

क्या है मामला

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब फूल प्रसाद विक्रेता ने अपने यहां खरीदी करने और बैग तथा जूते चप्पल रखने वाले अकाउंटेंट से अतिरिक्त पैसों की मांग की। जब दर्शनार्थी ने ज्यादा पैसे देने से मना कर दिया तो विवाद शुरू हो गया। संजू ने अपने साथी के साथ मिलकर दर्शनार्थी से गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों जिनमें महिलाएं भी हैं के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की गई।ये भी बताया जा रहा है कि परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

परिवार के साथ भी की मारपीट

इस विवाद के दौरान जब संजू और रवि अकाउंटेंट के साथ मारपीट कर रहे थे। तब उनकी पत्नी और बहन ने बीचबचाव करने की कोशिश की। आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी झूमाझटकी की। इस दौरान अंकिता की कोहनी में चोट आई है। वहीं परिवार के साथ मौजूद नेहा कुमारी शाह भी थी, जो गर्भवती है। इस तरह के माहौल से परिवार में चिंता की स्थिति बन गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews