Ujjain: शादी का झांसा देकर युवती से हुआ दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

bhopal

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में एक मुस्लिम लड़के द्वारा हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। दोनों की मुलाकात इंदौर में हुई थी जिसके बाद ये उज्जैन में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवती की शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

यह घटना उज्जैन के पवांसा इलाके की है। युवती ने थाने पहुंचकर बताया कि जीवाजी गंज थाना क्षेत्र में रहने वाले अजहर नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती ने बताया कि वह 2 साल पहले इंदौर के खजराना में युवक से मिली थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और यह उज्जैन में पांड्या खेड़ी क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

Must Read- एशिया पैसिफिक में 36 वां स्थान पर Indore Airport, इस आधार पर मिला जगह

युवती ने पुलिस को यह भी बताया है कि अजहर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन उसने यह बात उससे छुपा कर रखी। वो लगातार उसे झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जानकारी लगने के बाद वह थाने पहुंची और युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 344, 323, 294, 376, 366 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews