जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष, महाकुंभ-2028 की तैयारियों के बीच बड़ा फैसला

भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रवाल को उज्जैन के आयोजित होने वाले महाकुंभ को देखते हुए सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देर रात नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
Ujjain Jagdish Agarwal

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर वृहद स्तर पर तैयारी चल रही है। इसी बीच राज्य शासन द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल को सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।

अब तक सिंहस्थ को लेकर जितने भी कार्य किए गए हैं या किए जा रहे हैं। वो सब अब जगदीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूरे होंगे। उनके अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के आदेश 12 अगस्त को देर रात जारी किए गए।

जगदीश अग्रवाल बनें सिंहस्थ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से 12 अगस्त को देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इस आदेश में 14 जून 2005 के उस विभागीय आदेश का उल्लेख भी किया गया है, जिसके तहत हर 12 साल में उज्जैन में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का गठन हुआ था।

Ujjain

अब तक संभाग आयुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और स्थानीय प्रशासन द्वारा महाकुंभ तैयारियां और समन्वय बैठकों की जिम्मेदारी संभाली जा रही है। अब मेला प्राधिकरण अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद काम में तेजी आने और शासन प्रशासन स्तर पर कार्य जल्दी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

इन पदों पर रह चुके हैं अग्रवाल

जगदीश अग्रवाल भाजपा से ताल्लुक रखते हैं। वो भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य होने के साथ-साथ उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पास प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लंबा अनुभव है। यह जिम्मेदारी उन्हें उस समय दी गई है जब शहर में बड़े पैमाने पर सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्य हो रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews