Ujjain: नए साल से पहले सरकारी अस्पताल की छत पर छलके जाम, वायरल वीडियो ने उड़ाए प्रशासन के होश

indore

Ujjain Viral Video: न्यू ईयर 2023 (New Year 2023) का जश्न शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। उससे पहले उज्जैन के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में शराब पार्टी (Liquor Party) किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरकारी अस्पताल की छत पर यह दारू और मुर्गा पार्टी की गई है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है और जिम्मेदारों ने मौन साध लिया है।

अस्पताल की छत पर शराब पार्टी

जानकारी के मुताबिक यह मामला उज्जैन के नागदा (Nagda) के सिविल अस्पताल का है। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। जब अंधेरे में यहां पर महफिल सजा कर मुर्गा परोसा गया और जमकर जाम छलकाए गए। जब वीडियो बनाने वाले शख्स ने यहां पर पार्टी कर रहे लोगों से उनका नाम और पहचान पूछी तो कुछ तो मौके से भाग खड़े हुए लेकिन कुछ वहीं पर मौजूद नजर आए। वायरल हुए वीडियो में सुना जा सकता है कि कुछ लोगों ने अपने आपको मजदूर और पोस्टमार्टम करने वाला बताया है। वीडियो में एक शख्स यह भी बोल रहा है कि तुझे वीडियो बनाना है तो अब तू मेरे मोबाइल से वीडियो बना। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर तमाम तरह के सवाल खड़े हो गए।

सवालों के घेरे में अस्पताल प्रबंधन

जब से सरकारी अस्पताल में इस तरह से पार्टी किए जाने का वीडियो सामने आया है, इस पर तमाम तरीके के सवाल उठाए जा रहे हैं। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध है और जिम्मेदार भी यहां पर मौजूद रहते हैं। ऐसे में किस तरह से इस पार्टी को अंजाम दे दिया गया यह एक बड़ा सवाल है। सुरक्षा के लिए यहां पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं तो इस शराब पार्टी के समय वह कहां चले गए थे। लोगों का यह भी कहना है कि अगर सरकारी अस्पताल जैसी जगह पर यह हालात देखे जा रहे हैं तो सार्वजनिक स्थानों पर बदमाश किस तरह से हुड़दंग मचाते होंगे यह सोचने वाली बात है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews