Ujjain Mahakal : भक्तों के लिए खुशखबरी, भस्म आरती में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रवेश

Ujjain Mahakal : भक्तों के लिए खुशखबरी, भस्म आरती में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रवेश

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी परिवर्तित मार्ग से ही निकाली जाएगी। अगले सप्ताह से भस्म आरती में दर्शनार्थियों का प्रवेश 50 प्रतिशत क्षमता के साथ होगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी के सम्बन्ध में चर्चा की।

Dabra News : बागबाई स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, छात्रों को बांटा कीड़े लगा गेहूं

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी वर्तमान में निकाली गई सवारियों के अनुसार ही परिवर्तित मार्ग से निकाली जाये। पुजारी एवं कहारों के माध्यम से सवारी भव्यता से निकाली जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल के कारण आमजन सवारी में नहीं रह सकेंगे। सवारी में पुलिस बैंड अपनी सेवा देगा। अगले सप्ताह से भस्म आरती में दर्शनार्थियों को क्षमता का 50 प्रतिशत प्रवेश दिया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि भस्म आरती में दर्शनार्थियों का गर्भगृह एवं नन्दी हॉल में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भस्म आरती में प्रवेश ऑनलाइन बुकिंग से ही रहेगा। प्रोटोकॉल व्यवस्था से दर्शन करने वाले प्रत्येक दर्शनार्थियों को 100 रुपये की रसीद कटवानी होगी।

विभिन्न धार्मिक पर्व मनाने के लिये पहले की तरह कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। सभी प्रकार के धार्मिक चल समारोह, जुलूस, रैली इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक समारोह का आयोजन नहीं होगा। इस तरह के आयोजन केवल धार्मिक स्थानों-परिसर के अंदर किये जा सकेंगे। बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया वर्चुअल रूप में उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडीएम एवं मन्दिर प्रबंध समिति प्रशासक नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर एवं यूडीए सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर जितेन्द्र सिंह चौहान, विवेक जोशी उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews