सवारी मार्ग पर जर्जर भवनों पर कार्रवाई, उज्जैन नगर निगम का श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस

उज्जैन में महाकाल सवारी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जर्जर भवन हटाए जा रहे हैं।
Ujjain Municipal Corporation

उज्जैन नगर निगम द्वारा बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। सवारी मार्ग के जितने भी जर्जर भवन हैं, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ढाबा रोड स्थित एक जर्जर मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

बता दें कि सावन भादो मास की अभी एक ही सवारी निकली है और पांच सवारियां बाकी हैं। वहीं सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए भी शहर में तरह-तरह के काम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम जिला प्रशासन नहीं लेना चाहता। यही वजह है कि जर्जर भवनों को हटाया जा रहा है।

हटाया गया जर्जर भवन

नगर निगम द्वारा ढाबा रोड का जो मकान ढहाया गया है, वो जी प्लस 2 था। अधिकारियों के मुताबिक यह लंबे समय से जर्जर हालत में था और इसमें कोई रह भी नहीं रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से पहले इस क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई उसके बाद भवन के गिराऊ हिस्से को हटाने की कार्रवाई की गई।

Ujjain Municipal Corporation

लगातार चल रहा सर्वे

महाकाल की पहली सवारी के दौरान इस मार्ग पर एक भवन से मलबा गिरने की घटना सामने आई थी। दरअसल, ढाबा रोड क्षेत्र में चौड़ीकरण किया गया है। जिस वजह से कई मकान टूट फूट की हालत में हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा सभी जर्जर भवनों का सर्वे शुरू किया गया था। उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है ताकि सवारियों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के मुताबिक महाकाल सवारी मार्ग पर जर्जर और जोखिम वाले भवनों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिन भवनों से दुर्घटना की आशंका है उनका असुरक्षित हिस्सा हटाया जा रहा है। इसके अलावा जो अस्थाई अतिक्रमण है वह हटाने की कार्रवाई भी की जा रही। सड़क और नालियों से जुड़े अवरोध भी खत्म किया जा रहे हैं। यह सारी कार्रवाई न केवल सवारी बल्कि आने वाले सिंहस्थ को देखते हुए की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews