Ujjain News : कांग्रेस ने की श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट कमेटी पर FIR की मांग, ये है मामला

Ujjain News : कांग्रेस ने की श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट कमेटी पर FIR की मांग, ये है मामला

Congress demands FIR against Shri Mahakaleshwar Trust Committee : मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उज्जैन एसपी को शिकायत करते हुए कहा कि श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट कमेटी को भगवान श्री महाकाल के भक्तों के द्वारा दान मिलता है। यह श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टियों की जिम्मेदारी है कि दान के रुप में राशि मिली है इसका खर्च केवल मंदिर के उपयोग में लाया जाए। इन्होने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर ट्रस्ट की राशि का दुरूपयोग किया गया। इसे लेकर अब कांग्रेस ने एफआईआर की मांग की है।

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने किया। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में दी गई जानकारी से ज्ञात हुआ है कि भारत के राष्ट्रपति के आगमन के समय प्रेसिडेंशियल सुइट की साज सज्जा एवं उनके रहने की व्यवस्था के लिए 25 लाख रुपए ट्रस्टियों के द्वारा खर्च किए गए हैं, जो कि श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट कमेटी के उद्देश्यों के खिलाफ है। केके मिश्रा ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति जी के रहने का खर्च प्रदेश सरकार अथवा केंद्र सरकार के द्वारा उठाया जाना चाहिए।

केके मिश्रा ने कहा कि ट्रस्टियों ने माननीय राष्ट्रपति जी के महाकालेश्वर मंदिर में आगमन के मद्देनजर 61.5 लाख रुपए बैरिकेडिंग एवं कारपेट खरीदी जैसी चीजों में खर्च किए हैं। यह खर्चा भी श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट कमेटी के उद्देश्यों के विपरीत है। इसी तरह ट्रस्टियों ने ढाई लाख रुपए फूलों की साज-सज्जा के लिए खर्च किए हैं। भगवान श्री महाकाल इस दुनिया में किसी भी व्यक्ति के ओहदे से बड़े हैं इसलिए ये खर्च अपेक्षित नहीं है। यहां तक कि माननीय राष्ट्रपति जी ने भी यही कहा कि वे महाकाल मंदिर में एक भक्त की तरह आए हैं, ना कि राष्ट्रपति या किसी गणमान्य व्यक्ति के तौर पर। इसलिए 2.5 लाख रुपयों का पुष्प सज्जा का यह व्यय ट्रस्टियों द्वारा आपराधिक विश्वासघात है। कांग्रेस ने मांग की है कि इन तथ्यों के आधार पर श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टियों खिलाफ 89 लाख रुपए के गबन की आईपीसी की धारा 406 एवं 409 के तहत एफ आई आर दर्ज़ की जाए।

केके मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी महेश परमार, रवि भदौरिया, कमल पटेल, संतोष सिंह गौतम, अशोक तिवारी, भरत पोरवाल, अभिषेक दुरान, रवि राय, लालचंद्र भारती, विक्की यादव, अजित ठाकुर, कैलाश सोनी, श्रीमती सपना साखला, छोटेलाल मंडलोई, गब्बर मुवास, चैनसिंह चौधरी, सादिक पार्षद, परमानंद मालवीय, गीता यादव, नावा तिलकर, दीपेश जैन, बबलू खिमी, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, मुजीब सुपारी, निलेश रवूले, अंतर सिंह चौधरी, ममसुद अली, निखिल गढ़ेवाल, देवव्रत यादव, राजेश त्रिवेदी, पुरूषोत्तम कहार, अजय राठौर, सरदार सिंह बड़ोलिया, राजेश तिवारी, राजेश बाघल, पुरूषोत्तम नागराज और ललित मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

[dgv_vimeo_video id=”784552487″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews