Ujjain News : नाबालिग के साथ तीन नाबालिगों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल किया, एक हिरासत में

Ujjain News : नाबालिग के साथ तीन नाबालिगों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल किया, एक हिरासत में

Ujjain minor gang rape : सतना जिले के मैहर में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब उज्जैन जिले के नागदा में भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामलासामने आया है, इसमें बड़ी बात ये है कि सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी भी नाबालिग हैं और उन्होंने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया, पुलिस ने तीन में से एक को हिरासत में ले  लिया है अन्य दो की तलाश पुलिस कर रही है।

मामला उज्जैन जिले की नागदा विधानसभा के बिलग्राम थाना क्षेत्र के लसूडिया गांव का बताया जा रहा है। यहां तीन नाबालिग लड़कों ने 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया और उसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जानकारी में आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए, परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की।

जांच अधिकारी एसआई योगिता उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एवं शिकायत के आधार पर तीन नाबालिगों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के साथ 376DA, 506, IPC, 13/14, 5/6 पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है और अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है पुलिस मामले की जांच का रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews