Ujjain: अब शहर में हो सकेगी ट्यूमर की जांच, 24 घंटे करवाए जा सकेंगे पैथालॉजी टेस्ट

Ujjain: अब शहर में हो सकेगी ट्यूमर की जांच, 24 घंटे करवाए जा सकेंगे पैथालॉजी टेस्ट

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के चरक अस्पताल में स्थित सेंट्रल पैथालॉजी लैब को इन दिनों रेनोवेट किया जा रहा है। इसे अत्याधुनिक बनाते हुए माइक्रोबायोलॉजी और हिस्टो पैथालॉजी जैसे विभागों का भी संचालन किया जाएगा। रेनोवेशन के बाद यहां कैंसर की जांच हो सकेगी। इसी के साथ अगर जिला अस्पताल या माधवनगर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान यदि किसी मरीज को ट्यूमर निकलता है तो उसकी जांच भी की जा सकेगी।

ट्यूमर की जांच उज्जैन में शुरू हो जाने के बाद मरीजों को किसी हायर सेंटर का रुख नहीं करना पड़ेगा। जांच के आधार पर उनका आगे का इलाज यहीं किया जा सकेगा। लैब को रेनोवेट कर यहां अन्य जांच सुविधाओं को बढ़ाने और गुणवत्ता सुधारने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Must Read- Sania Mirza और Shoaib Malik का नहीं हो रहा है तलाक! रियलिटी शो में नजर आएगा कपल

यह भी बताया जा रहा है कि मरीजों की जांच की रिपोर्ट डॉक्टरों को ऑनलाइन भेज दी जाएगी, ताकि जल्द से जल्द इलाज शुरू किया जा सके। इस तरह से समय पर रिपोर्ट मिलने के बाद इलाज भी समय पर होगा। वहीं 24 घंटे पैथालॉजी जांच की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी।

देखा जाता है कि अलग-अलग जांच करवाने के लिए मरीज को सैंपल भी अलग देने पड़ते हैं। लेकिन अब एक ही सैंपल से कई तरह की जांच की जा सकेगी। क्वालिटी कंट्रोल पर नजर रखते हुए मशीन से डाटा आएगा और इसका एनालिसिस करने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मरीजों के इलाज का तरीका तय किया जाएगा। रेनोवेशन के बाद हिस्टो पैथालॉजी से संबंधित जांच भी आसानी से लैब में करवाई जा सकेगी। इसमें ऑपरेशन के दौरान निकले ट्यूमर और माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित जांच भी शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews