Ujjain News: उज्जैन में ढाबे बन रहे हैं अहाते, 65 बोतल शराब के साथ पकड़ाए एक दर्जन लोग

Ujjain News

Ujjain News Today: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में शराब के अहाते बंद करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद सभी जगह बंद कर दी गई है। लेकिन सरकार के निर्णय को ताक में रखकर अब रात के समय ढाबे, अहाते में तब्दील होने लगे हैं। ऐसा ही मामला उज्जैन के इंदौर रोड हाईवे पर दिखाई दिया, जब यहां ढाबों की पड़ताल करने पर बड़ी संख्या में लोग बैठकर शराब पीते दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और 65 बोतल शराब भी जब्त की।

उज्जैन में शराब नीति को ठेंगा

नई शराब नीति के तहत मध्यप्रदेश में अब अहाते नहीं खोले जाने हैं, लेकिन ढाबे, अहाते में तब्दील हो रहे हैं। बीती रात पुलिस को यह जानकारी लगी कि नानाखेड़ा क्षेत्र के जोकर ढाबे पर अवैध रूप से लोगों को शराब परोसी जा रही है।

सूचना मिलते ही सीएसपी ने थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी और 65 बोतल शराब जब्त करते हुए एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई की है। ढाबे के अलावा नानाखेड़ा बस स्टॉप से भी कुछ लोगों को सड़क किनारे शराब पीते हुए देखा गया।

सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा के मुताबिक राज्य शासन के निर्देश के बाद हर रोज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा होने पर आम जनता भी पुलिस को इस बारे में जानकारी दे सकती हैं उनका नाम उजागर नहीं किया जाएगा। जो लोग शराब पीते हैं और पिलाते पाए जाएंगे उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews