ऑल इंडिया पुलिस मीट में छाया Ujjain Police का जलवा, हासिल किए दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल

Ujjain Police

Ujjain Police: शिवराज सरकार के नेतृत्व में उज्जैन पुलिस लगातार माफिया और गुंडों के मकानों को नेस्तनाबूद करने की कार्रवाई में जुटी हुई नजर आ रही है। इस मामले में पूरे प्रदेश में शहर की पुलिस आगे रही है और अब फॉरेंसिक साइंस, मेडिकोलीगल और पुलिस फोटोग्राफी में भी प्रशासन का बेहतरीन परफॉर्मेस देखने को मिला है।

ऑल इंडिया पुलिस मीट के दौरान शहर के दो महिला पुरुष अधिकारियों को ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल दिए गए हैं। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने इन्हें सम्मानित किया है और आईजी संतोष कुमार सिंह तथा एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने अधिकारियों की हौसला अफजाई की है।

Ujjain Police ने लहराया परचम

फॉरेंसिक साइंस और मेडिकोलीगल में भारत के सभी राज्यों से लगभग 86 एसआई शामिल हुए थे। इसमें छह विषयों की परीक्षा ली गई थी जिसमें एसआई चांदनी गौड़ ने फॉरेंसिक साइंस में सिल्वर और मेडिकोलीगल में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश से सिर्फ 2 एसआई को ब्रॉन्ज दिया गया है जिनमें से एक चांदनी है।

फोटोग्राफी में राठौर का दबदबा

ऑल इंडिया पुलिस मीट में एएसआई विनोद सिंह राठौर को फोटोग्राफी के लिए सिल्वर पदक दिया गया है। 24 राज्यों के पुलिस फोटोग्राफर के बीच उन्होंने सेकंड पोजीशन हासिल की है। उनकी तारीफ करते हुए अधिकारियों ने कहा कि क्राइम सीन पर उनका फोकस रहता है। वह जल्द से जल्द मौके पर पहुंचते हैं और देर तक रुकते हैं।

उज्जैन को मिले 3 मेडल

ऑल इंडिया पुलिस मीट में उज्जैन को 3 मेडल हासिल हुए हैं। महिला एसआई ने सिल्वर और ब्रॉन्ज और पुलिस फोटोग्राफी में एएसआई ने सिल्वर मेडल हासिल किया है जो शहर के लिए गर्व की बात है। दोनों अधिकारियों की तारीफ करते हुए एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि यह उज्जैन पुलिस के लिए गर्व की बात है और अधिकारियों की उनके कर्तव्य के प्रति मुस्तैदी और सीखने की ललक को दर्शाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews