800 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा Ujjain Railway Station, एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा विकास

Ujjain Railway Station

Ujjain Railway Station: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को भारतीय रेलवे की लगभग 41000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं। इस अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा। इस परियोजना के तहत अलग-अलग शहरों के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। उज्जैन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और जल्द ही रेलवे स्टेशन किसी एयरपोर्ट की तरह नजर आएगा।

PM मोदी करेंगे भूमिपूजन

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन, इंदौर, नागदा, खाचरौद और रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले 11 रेलवे स्टेशन का वर्चुअल भूमि पूजन करने वाले हैं। रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां 800 करोड रुपए की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

41000 करोड़ की रेल परियोजनाएं

सोमवार को 41000 करोड़ की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाने वाला है। इसमें उज्जैन, इंदौर, सीहोर, नागदा, खाचरौद, मक्सी, शुजालपुर, दाहोद, मंदसौर, नीमच लिमखेड़ा जैसे स्टेशनों का कायाकल्प होने वाला है। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 554 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाने वाला है। इसके अलावा रोड अंडर ब्रिज भी जनता को समर्पित किए जाएंगे।

उज्जैन में मिलेगी ये सुविधाएं

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन वैसे भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है और यहां पर संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अब रेलवे स्टेशन पर आने वाले पर्यटकों को एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां पर फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज और बच्चों के खेलने की जगह उपलब्ध होगी। ग्रीन बिल्डिंग तकनीक से पूरा काम किया जाएगा। यहां पर कैफेटेरिया के अलावा एक रूफ प्लाजा भी तैयार किया जाएगा।

आगमन और प्रस्थान अलग-अलग जगह से होगा। सीसीटीवी कैमरा के जरिए निगरानी की जाएगी और एक कमांड सेंटर बनाया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रकाश व्यवस्था, लिफ्ट, एस्केलेटर जैसी सुविधा उपलब्ध होगी। स्टेशन के दोनों किनारों यानी पुराने शहर और फ्रीगंज रेलवे ट्रैक को जोड़ा जाएगा। कायाकल्प के बाद स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews