दशहरा पर निकला RSS का पथ संचलन, कहीं रंगोली तो कहीं पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

दशहरा पर RSS का पथ संचलन निकाले जाने की परंपरा है। उज्जैन के अलग अलग क्षेत्रों से निकले इस संचलन का कही रंगोली बनाकर तो कहीं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
Ujjain

विजयादशमी पर जहां हर जगह रावण दहन और शस्त्र पूजा की परंपरा निभाई जाती है। उस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS का पथ संचलन भी निकाला जाता है। ये नजारा उज्जैन में भी देखने को मिला। जब शहर की 65 बस्तियों से स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा में कदम से कदम मिला कर निकले।

संघ के इस पथ संचलन को देखने के लिए लोग जगह जगह इकट्ठा दिखाई दिए। राह चलता हर राहगीर भी कुछ देर के लिए इन्हें देखने से खुद को रोक नहीं पाया। जगह-जगह रंगोली बनाकर पथ संचलन का स्वागत किया गया।

कदमताल करते निकले संघ स्वयंसेवक

इस पथ संचलन में संघ के स्वयंसेवक अपने हाथों में लाठी लेकर शामिल हुए। साथ में बैंड भी चल रहा था, जिसकी धुन पर सभी एक साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस बीच रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर इनका स्वागत किया। रहवासी मार्ग के दोनों ओर खड़े थे और स्वयंसेवकों का अभिवादन कर रहे थे।

हुए ये कार्यक्रम

इस पथ संचलन के शुरू होने से पहले गीत, अमृत ववाह, प्रार्थना और बौद्धिक कार्यक्रम भी रखे गए। इसके बाद पथ संचलन का दौर शुरू हुआ। सभी स्वयंसेवक विभिन्न मार्गों से गुजरे और संचलन पूरा कर अपने अपने क्षेत्रों में वापस लौट गए।

बता दें कि दशहरा पर हर साल अलग अलग क्षेत्रों से संचलन निकाले जाने की परंपरा चली आ रही है। इस बार भी 20 तारीख से शुरू हुआ ये सिलसिला 25 अक्टूबर तक जारी रहने वाला है। इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में आयोजन किए जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews