Ujjain News: उज्जैन एसपी का एक्शन- जुआ खेलते 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

mp news suspended

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain District) में पुलिसकर्मियों (Policeman) पर बड़ी कार्रवाई हुई  है। यहां उज्जैन एसपी (Ujjain SP) ने 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड (Suspended) कर दिया है। इन सभी को एडिशनल एसपी (Ujjain ASP) ने  जुआ खेलते (Gambling) पकड़ा था।

यह भी पढ़े.. Indore News: रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर चल रहे हाई प्रोफाइल Sex Racket का खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन (Ujjian) की पुलिस लाइन में पदस्थ 5 पुलिसकर्मियों को उज्जैन एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।  बताया जाता है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान जुआ खेलते पकड़ा गए थे, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उज्जैन एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। मनीष राजपूत, कृपा शंकर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सत्येंद्र परमार और राहुल धोलकर को सस्पेंड किया गया था।

यह भी पढ़े.. Transfer: मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादलें, यहां देखें लिस्ट

एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि पुलिस लाइन में कुछ पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे हैं, समझाइश देने के बाद भी वह नहीं माने तो हमने एक टीम बनाई और वहां जाकर रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मियों से ताश की गड्डी और कुछ नगद भी दबिश के दौरान जप्त किया है। इन सभी पर जुआ एक्ट में कार्रवाई भी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews