उज्जैन: बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, ऑक्सीजन की कमी का आरोप

उज्जैन: बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, ऑक्सीजन की कमी का आरोप

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। शासकीय माधव नगर अस्पताल में बुधवार दोपहर से रात तक 5 मरीजों की मौत बाद संक्रमित मरीजों के परिजन भड़क गए। इनमें से एक बीजेपी कार्यकर्ता भी था और उसकी मौत के बाद माधव नगर अस्पताल में परिजनों ने तोड़फोड़ कर दी। इन्होने अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मौत का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि बीमारी से मौत हुई है। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने भी कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और अगर फिर भी कहीं कोई गलती हुई है तो जांच कराई जाएगी। वहीं कांग्रेस इस मामले में अराजकता की आशंका के साथ जांच की मांग कर रही है।

ये भी देखिये- नरोत्तम का कटाक्ष- ‘इटली की महारानी गोत्र बता दें तो मैं नर्मदा नहा लूं’ 

— KK Mishra (@KKMishraINC) April 8, 2021

उज्जैन के फ्रीगंज स्थित शासकीय माधव नगर अस्पताल जो वर्तमान में कोविड अस्पताल है, यहां बुधवार दोपहर से देर रात तक पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता जितेंद्र सेहरे भी शामिल है। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मौत के पीछे ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाया तो कुछ परिजनों ने आक्रोशित होकर अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर दी।परिजनों का आरोप है कि रात में ही ऑक्सीजन खत्म हो गई थी और सुबह सभी की मौत हो गई। लेकिन इस मामले में माधव नगर अस्पताल के नोडल अधिकारी सुजान सिंह रावत ने बताया कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं थी, मौत का कारण बीमारी और कोविड है।वहीं अस्पताल पहुंचे उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि मौत हुई है यह सत्य है लेकिन इसके पीछे क्या कारण है इसकी जांच अवश्य कराई जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews