उज्जैन: शराब के नशे में मदमस्त होकर पार्टी कर रहे थे बिजली कंपनी के कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियो

उज्जैन: शराब के नशे में मदमस्त होकर पार्टी कर रहे थे बिजली कंपनी के कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियो

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) जिले के बड़नगर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरसोद खुर्द में स्थित बिजली कंपनी के कंट्रोल रूम से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक शराब पार्टी का है जिसके बारे में जानकारी होने के बाद आधिकारिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में दिख रहा है कि 4 लोग बैठकर कंट्रोल रूम के अंदर शराब पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं। यह सभी कंपनी के ही कर्मचारी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

यह पहली बार नहीं है, सरकारी दफ्तरों में हुई शराब पार्टी के वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। बड़नगर के खरसोद खुर्द बिजली कंपनी के बताए जा रहे इस वीडियो में 4 लोग बैठकर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”750009915″]

Must Read- पानी का बिल ना देने की बात पर बुरी तरह भड़की महिला, तलवार लेकर युवक के पीछे लगा दी दौड़

बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री रजनीश यादव का कहना है कि वीडियो पर आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। वीडियो में दिख रहे चार लोगों के नाम मोती मेहरा, अतुल वर्मा, लोकेंद्र गहलोत और विनोद बताए जा रहे हैं। अपने ड्यूटी के टाइम पर यह कार्यालय में बैठकर बेखौफ शराब पी रहे हैं। विद्युत कर्मचारियों का यह रवैया कई सारे सवाल खड़े कर रहा है।

मामले में एमपीईबी एस ई आशीष आचार्य का कहना है कि जांच की जा रही है और यह वीडियो पुराना है 2 लोग तो कंपनी के ही कर्मचारी हैं बाकी अन्य का पता लगाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews