उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में डांस का Video आया सामने, दो महिला सुरक्षाकर्मी को किया बर्खास्त

indore

Ujjain News : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में एक बार फिर फिल्मी गीत पर दो महिलाओं का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बता दें कि मंदिर की दो महिला सुरक्षाकर्मी को डांस करना महंगा पड़ रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद एजेंसी ने दोनो महिला कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। मंदिर में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारियों को एनड्राईड फोन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, इससे पहले भी मंदिर में इस तरह के वीडियो वायरल हुआ है। जिसपर मंदिर प्रशासन द्वारा कार्रवाई के लिए थाने पर पत्र दिया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भक्ती भाव से दर्शन को आते है। ऐसे में कुछ महिला श्रद्धालुओं का ध्यान केवल फिल्मी गीत पर डांस कर वीडियो बनाने में रहता है। पूर्व में ऐसी पांच घटनाओं पर मंदिर प्रशासन ने कार्रवाई के लिए थाने पर पत्र लिखा है। जिसका ताजा मामला मंदिर में सुरक्षा का ठेका संभालने वाली कंपनी केएसएस की दो महिला सुरक्षाकमियों का सामने आया है।

[dgv_vimeo_video id=”777790994″]

390 कर्मचारी करते हैं काम

वायरल वीडियो में महाकाल मंदिर के विश्रामधाम परिसर में सुरक्षा कर्मी वर्षा नवरंग और पूनम सेन ने फिल्मी गीत पर डांस करते हुए वीडियो बनाया और इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन ने केएसएस कंपनी को हिदायत दी। जिसके बाद कंपनी ने दोनो महिला सुरक्षा कर्मचारियों को शनिवार से सेवा से हटा दिया है। बता दें मंदिर परिसर में सुरक्षा एजेंसी के 390 कर्मचारी है जो कि तीन शिफ्ट में कार्य करते हैं। एक शिफ्ट में करीब 75 महिला और पुरूष कर्मचारी तैनात रहते है।

केएसएस कंपनी के सुरक्षा मैनेज ने दी जानकारी

मामले में केएसएस कंपनी के सुरक्षा मैनेजर जितेंद्र चावरे ने बताया कि, महिला कर्मचारियों के वायरल वीडियो के बाद दोनो कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया है। साथ ही, सभी कर्मचारियों को हिदायत दी है कि ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मचारी एंड्रायड फोन साथ में नही रखेंगे। आवश्यकता है तो की-पेड मोबाईल का उपयोग किया जाए। साथ ही कर्मचारियों को मंदिर परिसर में किसी भी तरह के वीडिया बनानेे व फोटो खींचने को लेकर भर सख्त निर्देश दिए है।

पहले भी बने हैं ऐसे वीडियो

  1. विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शूट किया हुआ वीडियो अक्टूबर में सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग अकाउंट से अपलोड किया गया था। बता दें यहां पर दो अलग-अलग युवतियों ने मंदिर परिसर के सामने और गर्भगृह में बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाया था। जिसमें एक लड़की गर्भगृह में लड़की बाबा महाकाल को जल अर्पित कर रही थी। जिसके कैप्शन में लिखा था, लाखों मिले लेकिन कोई तुम सा न मिला। इसी में एक गाना गुजर न जाएं रातें कहीं इसी तमन्ना में बज रहा है।
  2. वहीं, करीब एक साल पहले मनीषा रोशन नाम की महिला ने महाकाल मंदिर में एक वीडियो शूट किया था। वीडियो में उन्होंने फिल्मी गाने ‘रग-रग में इस तरह तू समाने लगा’ गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। यह वीडियो महाकाल स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के पास शूट किया गया था। जिसके वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसपर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद महिला द्वारा माफी मांगने के बाद भी एफआईआर दर्ज हुई थी।
  3. करीब डेढ़ वर्ष पहले मंदिर परिसर में ही इंदौर की एक युवती ने फिल्मी गीत पर डांस करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने थाने पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews