
उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सूची में जालौन और बहराइच के जिलाधिकारी बदले गए हैं। वहीं नगर आयुक्त, विशेष सचिव और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को भी नया सचिव मिला है।
यूपी आईएएस अधिकारी तबादला सूची
- जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच जिलाधिकारी बनाया गया है।
- विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग समीर को जालौन जिलाधिकारी बनाय गया है।
- झांसी नगर निगम की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी. सूदन को झांसी नगर निगम, नगर आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।
- मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा को बाराबंकी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पीसीएस अधिकारी तबादला सूची
- सुशील प्रताप सिंह कुल सचिव, भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव।
- लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक।
- बदायूं के SDM राजेश कुमार सिंह को कानपुर नगर का ADM (नागरिक आपूर्ति) ।
- गोंडा के ADM संजय कुमार सिंह को उप निदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ।
- झांसी के नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा को ADM गोंडा ।
- कुशीनगर के SDM योगेश्वर सिंह को झांसी का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
UP IAS PCS TRANSFER ORDER

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

