अखिलेश यादव का बड़ा बयान: मालेगांव केस में आरोपियों की रिहाई अमेरिका टैरिफ मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश?

अखिलेश ने कहा कि जो बात आप समझ रहे हो, वही मैं समझ रहा हूं। जो आप कहना नहीं चाहते, वो मैं नहीं कह रहा। कहीं ऐसा तो नहीं कि खबरें दबाने के लिए खबर आ रही हो?
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: मालेगांव केस में आरोपियों की रिहाई अमेरिका टैरिफ मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश?

मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली स्थित संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने इस फैसले की टाइमिंग पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि जो बात आप समझ रहे हो, वही मैं समझ रहा हूं। जो आप कहना नहीं चाहते, वो मैं नहीं कह रहा। कहीं ऐसा तो नहीं कि खबरें दबाने के लिए खबर आ रही हो?

ध्यान भटकाने का आरोप

अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा का ज़िक्र करते हुए कहा,

“एक खबर को दबाने के लिए नई खबर तो नहीं लाई गई है? मैंने रिपोर्ट नहीं पढ़ी है, लेकिन इतनी बड़ी घटना में शामिल लोगों को सजा मिलनी चाहिए थी। अमेरिका में टैरिफ की बड़ी खबर आई है। क्या मालेगांव केस का फैसला उसी खबर को दबाने के लिए है?”

चीन को लेकर भी जताई चिंता

सपा प्रमुख ने भारत की अर्थव्यवस्था पर चीन के खतरे को भी बड़ा बताया। उन्होंने कहा,

“भारत को चीन से भी खतरा है। पड़ोसी देश हमारी जमीन और व्यापार दोनों छीन रहा है। सरकार को चीन से सावधान रहने की जरूरत है, वरना वो हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा।”

केस में बरी हुए सभी आरोपी

बता दें कि मुंबई की एनआईए कोर्ट ने गुरुवार को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ कोई भी “विश्वसनीय और ठोस सबूत” नहीं है। इस धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी और सौ से ज़्यादा लोग घायल हुए थे। करीब 17 साल बाद कोर्ट का यह फैसला आया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews