समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने उत्तर प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है, इस वीडियो में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने विकास दुबे के एनकाउन्टर का जिक्र करते हुए कहा कि “पहले एक गाड़ी पलटाई थी, वो सरकार पलटने से बचाई थी, वो गाड़ी विकास दुबे की थी।
मीडिया के सवालों का जवाब देते उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार अखिलेश दुबे को इस डर जिन्दा रखे हुए हैं, बचा रहे हैं क्योंकि यदि सच्चाई बाहर आ गई तो सरकार चली जाएगी, सरकार की पोल खुल जाएगी , कानून व्यवस्था की पोल खुल जाएगी इसलिए इसमें आप लोग हमारा सहयोग करो । अखिलेश यादव के इस बयान के बाद भाजपा ने भी तीखा पलटवार किया है।
UP में अब कानून का राज
भाजपा विधायक सुरेंद्र मेथानी ने कहा कि योगी सरकार में जो भी अपराधी है, उसे उसके अपराध के हिसाब से सजा दी जा रही है, जिसका अपराध नहीं है उसे न्याय मिल रहा है। आज प्रदेश में कानून का राज है, महिलाएं सुरक्षित हैं, बेटियां रात में भी निडर होकर निकल सकती हैं। उन्होंने कहा जो सरकारें अपराधियों से डरती थीं, वो गिरने या ना गिरने के बारे में सोच सकती है लेकिन योगी सरकार किसी को न्याय देने में ऐसी बात सोचती भी नहीं है।
आज अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं
भाजपा विधायक ने अखिलेश के कानून व्यवस्था ख़राब होने के बयान को ख़ारिज करते हुए कहा कि आज लाखों करोड़ का निवेश इसीलिए आ रहा है कि यहाँ कानून का राज है, कानून व्यवस्था ठीक है, महिलाएं रात में भी जेवर पहने आराम से घूमती हैं, प्रदेश में कहीं भय का वातावरण नहीं है, आज अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं, क्योंकि योगी सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं।






