सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने इसे सनातन धर्म के लिए गौरवशाली क्षण बताया और कहा कि जन्मों के पुण्य प्रताप से ऐसा अवसर प्राप्त होता है। उज्जैन में 2028 में होने वाले कुंभ की तैयारियों को लेकर भी उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही, यूपी सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की।
CM Dr Mohan Yadav

CM Dr. Mohan Yadav took a holy dip at Prayagraj Mahakumbh : सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज प्रयागराज महाकुंभ में संगम में पवित्र स्नान किया। वे अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। संगम में स्नान करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘मां गंगा मां यमुना की कृपा है। प्रयागराज सब तीर्थों का राजा है। यहां कुंभ स्नान कई जन्मों के पुण्य से मिलता है। मैं यहां मध्य प्रदेश की जनता, विशेष रूप से युवाओं की भलाई, बेरोजगारों के रोजगार और समाज के हर वर्ग के सौभाग्य और खुशहाली की प्रार्थना कर रहा हूं’।

उन्होंने इसे सनातन धर्म के लिए गौरवशाली क्षण बताते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम ऐसे अलौकिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आने वाले समय में उज्जैन में होने वाले कुंभ के लिए भी यहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इससे पहले अधिकारियों का दल भी यहां आ चुका है और अब मैं स्वयं भी साधु संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रयागराज कुंभ में किया पवित्र स्नान

सीएम डॉ मोहन यादव ने आज प्रयागराज महाकुंभ में संगम नदी में पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘ हम सबका सौभाग्य है। सनातन धर्म के ये गौरवशाली क्षण है। हमारे यहां प्रत्येक बारह वर्ष में चार नगरों में कुंभ मेला लगता है। ये अलौकिक घटना है जिसे समुद्र मंथन की कथा से भी जोड़ते हैं। यहां ऋषि मुनि, तपस्वी, साधु सन्यासी, आमजन सभी आस्था के पर्व में शामिल होते हैं और स्नान करते हैं। कुंभ मेले में न सिर्फ हम अपनी आस्था का प्रकटीकरण करते हैं, बल्कि यहां ऐसे साधु सन्यासियों का सत्संग मिलता है जिनके माध्यम से जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है।’

मध्य प्रदेश के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना 

इसी के साथ उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं के लिए यूपी सरकार को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री जी भी यहां स्नान करके गए हैं, गृहमंत्री जी भी यहां आ चुके हैं। यहां मध्यप्रदेश का पंडाल भी लगा है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। 2028 में उज्जैन में कुंभ मेला लगेगा, उसकी तैयारियों के लिए अधिकारियों का दल भी प्रयागराज आ चुका है। आज मैं स्वयं यहां आया हूं..साधु संतों से मार्गदर्शन लेंगे और आशीर्वाद भी लेंगे। मैं प्रदेशवासियों के लिए मां गंगा से प्रार्थना करूंगा।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews