
Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। आज 8 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ की शुरूआत की है। इसके साथ ही 1 करोड़ तक का एक्सीडेंटल बीमा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच समझौता भी हुआ।
कैशलेस योजना में लिस्टेड सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। हर साल प्रति शिक्षक 3000 प्रीमियम का पूरा भुगतान राज्य सरकार करेगी। योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेन्सिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज के जरिए होगा। योजना में लगभग 1900 उपचार पैकेज शामिल हैं। नॉर्मल इलाज के से लेकर गंभीर बीमारियों, जटिल सर्जरी, हृदय रोग, कैंसर, किडनी रोग समेत अन्य बीमारियों का इलाज होगा।
इसका लाभ बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के करीब 12 लाख नियमित शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को मिलेगा। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी हम दे रहे हैं। देश में यूपी पहला राज्य है, जहां यह व्यवस्था लागू हो रही है। कैशलेस इलाज की जो सुविधा आपको दी जा रही है, भुगतान हम करेंगे, आपसे नहीं लेंगे।
शिक्षा विभाग-SBI के बीच MOU, 1 करोड़ तक एक्सीडेंटल बीमा
सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वाराणसी में बेसिक शिक्षा विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MOU) भी हुआ। इसके तहत 4.50 लाख स्थायी और 5.50 लाख संविदा शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, समग्र शिक्षा, मध्याह्न भोजन योजना व अन्य कर्मी एसबीआई के विशेष सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा।
स्थायी कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ
- स्थायी शिक्षकों और कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
- 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, 1 करोड़ रुपये का स्थायी विकलांगता कवर और 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।
- किसी अनहोनी की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए भी एड-ऑन कवर की सुविधा मिलेगी।
शिक्षामित्रों और संविदा कर्मियों को मिलने वाले लाभ
- ऐसे संविदा कर्मचारी जिनका मासिक नेट वेतन 10,000 रुपये से अधिक है (जैसे शिक्षामित्र व अनुदेशक), उन्हें 30 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, 30 लाख रुपये का स्थायी विकलांगता कवर और 30 लाख रुपये का एयर एक्सीडेंट कवर मिलेगा।
- आंशिक विकलांगता पर 15 लाख रुपये का बीमा तय किया गया है।
ऐसे कर्मचारी जिनका वेतन 10,000 रुपये से कम है (जैसे रसोइये), उन्हें जीरो बैलेंस अकाउंट और रूपे (RuPay) डेबिट कार्ड के आधार पर 1 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
विद्यार्थियों के लिए सही मार्ग प्रशस्त करना शिक्षकों का कर्तव्य भी है और राष्ट्रीय दायित्व भी।
12 लाख शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी से… pic.twitter.com/hA18N7DcCJ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2026
कैशलेस इलाज की जो सुविधा आपको दी जा रही है, भुगतान हम करेंगे, आपसे नहीं लेंगे… pic.twitter.com/o1eWfEFHQZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2026
हर शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी हम दे रहे हैं…
देश में यूपी पहला राज्य है, जहां यह व्यवस्था लागू हो रही है… pic.twitter.com/BQMjJEwV7f
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

