अयोध्या से सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर का किया जिक्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे। यहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने इस मुद्दे को लेकर दोनों पार्टियों को घेरा है। इसके पहले प्रतापगढ़ में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा था।

अब सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आस्था की बात करते हैं। इन्होंने हमारे पवित्र हनुमानगढ़ में नमाज पढ़ने का काम किया था। क्या कोई कभी जमा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? क्या कांग्रेस से समाजवादी पार्टी ऐसा कर पाएगी फिर हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम कौन कर रहा था?

सपा और कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़िया पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था। हमने अयोध्या की सांस्कृतिक राजधानी की फिर से स्थापना की। 2017 से पहले लोग आपको शक की निगाहों से देखते थे यह आप जानते हैं।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम की कृपा और पवनसुत हनुमान का असली आशीर्वाद जब मिलता है, तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बनते दिखाई देते हैं। किसने सोचा था अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थ, एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे। आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है।

राम मंदिर का निर्माण कोई नहीं रोक सका

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरा निषाद राज के नाम पर हो गया तो उन्हें यह बुरा लगता है। हमने तो यहां किया है साथ ही श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा भी बनवाई है, जिसको तुम वक्फ के नाम पर कब्जा करवा रहे थे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों ने मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की, राम के नाम पर प्रश्न खड़ा किया, रामभक्तों पर गोली चलवाई, अयोध्या के नाम पर संकट खड़ा किया। लेकिन डबल इंजन की सरकार आई और भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ कोई नहीं रोक सका।

अयोध्या है सूर्यवंश की राजधानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या सूर्यवंश की राजधानी है। गुप्तार घाट जो पहले उपेक्षित था, बहुत सुंदर हो गया है। सूरज कुंड का हमने पुनरुद्धार किया। अगर मन साफ होता है तो यह काम अपने आप होते हैं। नीति स्पष्ट हो तो नियंता सहयोग करता है या अयोध्या में दिखाई देता है। बता दें कि आज सीएम योगी ने अयोध्या में 432 करोड़ से ज्यादा की 217 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews