पेप्सिको के बाद गोरखपुर में कोका-कोला की एंट्री, सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में करेंगे 2251 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

गोरखपुर पूर्वांचल का बेवरेज हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गीडा में स्थापित होने वाले नए कोका-कोला प्लांट में थम्सअप, फैंटा, स्प्राइट, माजा और पैकेज्ड वाटर जैसे प्रमुख ब्रांड्स का उत्पादन होगा, जिससे क्षेत्र की औद्योगिक पहचान और मजबूत होगी।
पेप्सिको के बाद गोरखपुर में कोका-कोला की एंट्री, सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में करेंगे 2251 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में एक भव्य समारोह में 2251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान गोरखपुर को कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट की सौगात भी मिलेगी। इससे लगभग 1200 लोगों को रोज़गार मिलेगा।

सीएम औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-27 में अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 700 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाले कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे मुख्य आकर्षण होगा। यह कदम गोरखपुर को पूर्वांचल के बेवरेज हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम योगी देंगे कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट सहित कई सौगातें

गोरखपुर में मल्टीनेशनल कंपनी पेप्सिको के बाद अब कोका-कोला का बॉटलिंग प्लांट स्थापित होने जा रहा है। 700 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाले इस प्लांट के लिए गीडा ने 40 एकड़ भूमि आवंटित की है जिसका शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड का प्लांट पहले चरण में प्रतिदिन 3000 बोतल उत्पादन की क्षमता रखेगा और लगभग 1200 लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। इस प्लांट में कोका-कोला के प्रमुख ब्रांड्स जैसे थम्सअप, फैंटा, स्प्राइट, माजा और पैकेज्ड वाटर का उत्पादन होगा।

गोरखपुर की नई औद्योगिक पहचान

गोरखपुर पहले ही मल्टीनेशनल कंपनी पेप्सिको के बॉटलिंग प्लांट का औद्योगिक हब बन चुका है। वरुण बेवरेजेज द्वारा 1100 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित इस प्लांट के बाद अब यहां कोका-कोला का प्लांट भी जुड़ने जा रहा है। वहीं, सूत्रों के अनुसार रिलायंस ग्रुप भी कैंपा कोला का बॉटलिंग प्लांट गीडा में स्थापित करने की तैयारी में है। इन बड़ी कंपनियों के निवेश के बाद गोरखपुर न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे पूर्वांचल का बेवरेज हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews