
ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस मेगा इवेंट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वे इंडिया एक्सपो मार्ट परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।
सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की ताकत इस ट्रेड शो में दिखेगी जहां प्रदेशभर से उद्यमी, व्यवसायी और कारीगर आएंगे। यहां दुनियाभर के खरीदार आएंगे और उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां हजारों करोड़ की बिक्री होगी।
सीएम योगी लेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का जायज़ा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर तैयारियां जारी हैं। क्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने जा रहे इस ट्रेड शो से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक करेंगे। इस बार के आयोजन में 2400 से अधिक उद्यमी और कारीगर हिस्सा लेंगे। अब तक 1.25 लाख से ज्यादा खरीदार और विज़िटर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 80 देशों से विदेशी खरीदारों के आने की संभावना है।
दिखेगी उत्तर प्रदेश की ताकत
ट्रेड शो को लेकर सीएम योगी ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार और निवेश के केंद्र के रूप में स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर है। इस आयोजन में देश-विदेश के हजारों उद्यमी, निवेशक और व्यापारिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में एमएसएमई, स्टार्टअप, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यटन और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसे क्षेत्रों से उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही खादी फैशन शो और युवा उद्यमी विकास अभियान इस बार का मुख्य आकर्षण होंगे। यह शो राज्य की औद्योगिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ नए व्यापारिक अवसरों और निवेश को आकर्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

