Hindi News

सीएम योगी का काशी दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण कर शिवभक्तों का लिया जायजा

Written by:Saurabh Singh
Published:
सीएम योगी का काशी दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण कर शिवभक्तों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 17 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। अफसरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

शाम को सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। सावन के महीने में कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी की। इसके अलावा वे सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान भी जा सकते हैं।

होंगे ये कार्यक्रम

सीएम योगी शुक्रवार को वसंता कॉलेज में आयोजित बिरसा मुंडा और जनजातीय समुदाय से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह जेल रोड स्थित संगीत पथ का निरीक्षण करेंगे। शिवभक्तों के दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे। उसके बाद एक निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

सीएम दौरे से पहले तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बुधवार को सचिव विवेक अग्रवाल, बौद्ध तिब्बती संस्थान के संयुक्त सचिव समर नंदा और भारतीय पुरातत्व विभाग के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत समेत सात सदस्यीय दल सारनाथ संग्रहालय पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक शीर्ष सिंह, प्राचीन मूर्तियों, मूलगंध कुटी, अशोक स्तंभ और धमेख स्तूप का अवलोकन किया।

सोवा रिगपा अस्पताल का भी निरीक्षण

इसके बाद दल ने केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में बने सोवा रिगपा अस्पताल का निरीक्षण कर वहां दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। वहीं, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews