IPS Transfer 2025: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईपीएस समेत 11 अफसरों के तबादले,आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आईपीएस आशीष श्रीवास्तव को कानपुर कमिश्नरी से हटाकर लखनऊ कमिश्नरी और आईपीएस अपर्णा गुप्ता को लखनऊ कमिश्नरी से हटाकर एसपी पुलिस मुख्यालय पोस्ट किया गया है।
ips transfer

UP Transfer : महाकुंभ समाप्‍त होते ही उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। आईएएस के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने आईपीएस और पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें 3 पीसीएस और 8 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है । इस संबंध में 2 अलग अलग आदेश जारी किए गए है।

आदेश के तहत आईपीएस मनोज सोनकर को डीआईजी एटीएस के पद से हटा कर डीआईजी पीएसी वाराणसी और आईपीएस राजेश कुमार सिंह को कानपुर कमिश्नरी से हटाकर जॉइंट पुलिस कमिश्‍नर वाराणसी भेजा गया है।आईपीएस देवरंजन वर्मा को डीआई रूल्स एंड मैन्युअल बनाया गया है.

UP IPS Transfer List

  1. आईपीएस डॉ के एलिजरसन को आईजी यूपी 112 ।
  2. आईपीएस मनोज सोनकर को डीआईजी पीएसी वाराणसी ।
  3. आईपीएस शगुन गौतम को एसपी पीटीसी सीतापुर ।
  4. आईपीएस राजेश कुमार सिंह को जॉइंट पुलिस कमिश्‍नर वाराणसी ।
  5. आईपीएस देवरंजन वर्मा को डीआई रूल्स एंड मैन्युअल ।
  6. आईपीएस आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ कमिश्नरी ।
  7. आईपीएस अपर्णा गुप्ता को एसपी पुलिस मुख्यालय पोस्ट ।
  8. आईपीएस सूरज कुमार राय को 6वीं पीएसी मेरठ का कमांडेंट ।

UP PCS Transfer List

  • पीसीएस आदित्य कुमार प्रजापति को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव से अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) प्रतापगढ़ बनाया गया है।
  • कुंवर बहादुर सिंह को बिजनौर के उपजिलाधिकारी से सचिव, विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर बनाया है।
  • कार्तिकेय सिंह को लखीमपुर खीरी के उपजिलाधिकारी से बाराबंकी के उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews