MP Breaking News
Tue, Dec 16, 2025

17 जिलों के 21 कॉलेजों में बनेंगे मिनी इंटर स्टेडियम, योगी सरकार ने दी स्वीकृति, विभिन्न खेलों को मिलेगा बढ़ावा

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
Last Updated:
योगी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। सरकार अब प्रदेश के कई जिलों में इंडोर मिनी स्टेडियम बनाने जा रही है। ये स्टेडियम राज्य के 17 जिलों के 21 इंटर कॉलेजों में बनाए जाएंगे। इसके लिए योगी सरकार ने 49 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दे दी है।
17 जिलों के 21 कॉलेजों में बनेंगे मिनी इंटर स्टेडियम, योगी सरकार ने दी स्वीकृति, विभिन्न खेलों को मिलेगा बढ़ावा

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा रहा है। एक तरफ जहां शिक्षा नीति में बदलाव हुए तो वहीं दूसरी ओर योगी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। सरकार अब प्रदेश के कई जिलों में इंडोर मिनी स्टेडियम बनाने जा रही है। जिससे छात्र पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं भी अपना हुनर दिखा सकें।

बता दें कि यूपी के 17 जिलों के 21 राजकीय इंटर कालेजों में इंडोर मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए योगी सरकार ने 49 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दे दी है। अगर देखा जाए तो क इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण पर 4.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी क्रम में सरकार ने प्रथम किस्त के रूप में प्रत्येक के लिए 2.16 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अब बहुत ही जल्द ये स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएंगे।

बेहतर सुविधाओं से लैस होंगे इंडोर मिनी स्टेडियम

योगी सरकार ने साफ कहा है कि इन इंडोर मिनी स्टेडियमों में खेल संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं युवाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ये स्टेडियम तैयार किए जाएंगे। इन स्टेडियमों में कॉलेज के छात्र और छात्राएं खेलों में निपुण होंगी। जिससे वे राज्य स्तरीय प्रति​योगिताओं में भाग ले सकें। इन स्टेडियमों का उद्देश्य छात्रों को खेल प्रशिक्षण देना और विभिन्न खेलों को बढ़ावा देना है।

17 जिलों के 21 कालेजों के प्रस्तावों पर मुहर

माध्यमिक शिक्षा विभाग की मूल्यांकन समिति ने कुल 19 जिलों के 23 कालेजों के प्रस्तावों की जांच की थी। इनमें से उन्नाव और गाजीपुर के प्रस्ताव भूमि संबंधी कारणों से निरस्त कर दिए गए, जबकि शेष 17 जिलों के 21 कालेजों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार ने विभिन्न जिलों में निर्माण की जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यदायी संस्थाओं को सौंपी है।

इन जिलों में बनेंगे इंडोर मिनी स्टेडियम

यूपी के 17 जिलों के 21 राजकीय इंटर कॉलेजों में ये इंडोर मिनी स्टेडियम बनने का प्रस्ताव मिला है। वहीं अगर जिलों की बात करें तो कानपुर नगर, मथुरा, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, संभल, हरदोई, बदायूं, अयोध्या, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, आगरा और पीलीभीत के एक-एक कालेज में इंडोर मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे, उनमें शामिल है। अंबेडकरनगर और गोंडा में दो-दो और बुलंदशहर में तीन राजकीय इंटर कालेजों में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे।