उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती, बोले- इस जन्म में…

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशान साधा है। उन्होंने सपा प्रमुख को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें अब अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनने की तैयारी करनी चाहिए।
OP Rajbhar Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी खींचतान बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमले कर रहे हैं।

ओम प्रकाश राजभर पिछले कुछ दिनों से लगातार अखिलेश यादव पर किसी ना किसी बात पर बात को लेकर टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब उन्होंने सपा प्रमुख को चुनौती देते हुए कहा कि वह इस जन्म में अब मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे उन्हें अगले जन्म की तैयारी करनी चाहिए।

ओमप्रकाश राजभर की अखिलेश को चुनौती

योगी कैबिनेट के पंचायत राज्य मंत्री राजभर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया है जो चर्चा का विषय बन चुका है। मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव राम मंदिर चढ़ावा मामले में सवाल उठा रहे हैं लेकिन वह अब तक राम मंदिर में दर्शन करने नहीं पहुंचे। उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।

विरासत में सत्ता मिली बुद्धि नहीं

राजभर यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जनपद में हुए अपराध में 90% लोग एक ही वर्ग से जुड़े हुए हैं। अखिलेश इस पर क्यों नहीं बोलते। उन्होंने यह भी कहा कि एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि वह अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनने की तैयारी करें इस जन्म में अब उनके मुख्यमंत्री बनना संभव नहीं है क्योंकि विरासत में सत्ता जरूर मिलती है लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती।

NDA पर कही ये बात

इस दौरान राजभर को एनडीए में सीट के बंटवारे और उम्मीदवारों को लेकर चल रही खींचतान पर भी बोलते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि यहां सब कुछ ठीक है भारतीय जनता पार्टी बड़ी है और आने वाले समय में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। NDA me में अब आल इस वेल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews