प्रयागराज में संगम स्नान के साथ अब मिलेगा वॉटर टूरिज्म का भी अनुभव, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और वाटर स्पोर्ट्स का उद्घाटन, यमुना नदी के बीच स्वादिष्ट भोजन का आनंद

माघ मेले को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में जल-पर्यटन और मनोरंजन सुविधाओं का विस्तार किया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन और नगर निगम प्रयागराज के संयुक्त प्रयास से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फेज-2 और नई वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का उद्घाटन किया गया। प्रशासन के अनुसार यह कदम प्रयागराज को आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, माघ मेले के आकर्षण को बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है भूमिका निभाएगा।
Prayagraj Water Tourism

Prayagraj Water Tourism

प्रयागराज में जल-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन तथा नगर निगम प्रयागराज के संयुक्त प्रयास से विकसित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फेज-2 और वाटर स्पोर्ट्स का उद्घाटन किया गया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर परियोजना को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।

माघ मेला को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में पर्यटन और मनोरंजन सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है। इसी क्रम में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फेज-2 को नए और आधुनिक स्वरूप में विकसित कर आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही शहर में कई नई वॉटर स्पोर्ट्स और वॉटर राइड्स की भी शुरुआत की गई है।

प्रयागराज में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और वाटर स्पोर्ट्स का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अब तक लोग त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य कमाने जाते रहे हैं। लेकिन अब इस तीर्थ स्थल पर वॉटर स्पोर्ट्स का एडवेंचर भी मिलेगा। यहां जारी माघ मेले को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में पर्यटन और मनोरंजन सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस कड़ी में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के फेज-2 का उद्घाटन किया। साथ ही नई वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की भी शुरुआत की। इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में अब श्रद्धालु और पर्यटक यमुना नदी के मध्य बैठकर भोजन का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही उनके लिए नौका विहार और रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मिलेगी नई गति

नगर निगम प्रयागराज और प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से विकसित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को फेज-2 के तहत पहले से अधिक बेहतर सुविधाओं के साथ दोबारा विकसित किया गया है। यह रेस्टोरेंट वर्ष 2023 में पहली बार शुरू किया गया था जिसे अब आधुनिक संरचना, बेहतर सुरक्षा मानकों और पर्यटक-अनुकूल सेवाओं के साथ नया रूप दिया गया है।फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, बनाना बोट, मोटरबोट, स्पीड बोट और अन्य वॉटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं प्रयागराज को एक आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रशासन के अनुसार यह पहल न सिर्फ माघ मेले का आकर्षण बढ़ाएगी, बल्कि प्रयागराज की स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई गति भी देगी। इन सभी गतिविधियों में सुरक्षा मानकों, प्रशिक्षित लाइफ-गार्ड्स और तकनीकी निगरानी की हर व्यवस्था की गई है ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और व्यवस्थित अनुभव मिल सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews