25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी का यूपी दौरा, राष्ट्रीय प्रेरणा स्मारक का करेंगे उद्घाटन, तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 25 दिसंबर को उत्तरप्रदेश दौरे पर रहेंगे। जहां वे राजधानी लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
PM Modi Visit Malaysia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 25 दिसंबर को उत्तरप्रदेश दौरे पर रहेंगे। जहां वे राजधानी लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों लेकर रविवार 21 दिसंबर को भाजपा मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।

बता दें कि बीजेपी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रदेश आगमन की तैयारियों के लिए यह बैठक की गई है और साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होने वाली रैली के बारे में विस्तृत चर्चा हुई ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल हो।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्रीय प्रेरणा स्मारक का उद्घाटन

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय प्रेरणा स्मारक का उद्घाटन करेंगे। ​इस कार्यक्रम में सभी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय प्रेरणा स्मारक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का भी अनावरण किया जाएगा। PM मोदी इस भव्य मेमोरियल को देश की जनता को समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी और कार्यक्रम की सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन और कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 6000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर भी रखी जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews