राम मंदिर चढ़ावा विवाद: संजय सिंह ने चंपत राय पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- 24 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चंपत राय ने दान के पैसों से 2 करोड़ 92 लाख रुपये की जमीन 24 करोड़ रुपये में खरीदी।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: संजय सिंह ने चंपत राय पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- 24 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन

अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर को मिले चढ़ावे और दान राशि के प्रबंधन को लेकर करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और गबन के आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। इन आरोपों ने धार्मिक और सामाजिक हलकों में बड़ी बहस छेड़ दी है। विपक्षी दल अपने तीखे बयानों के जरिए सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लगातार घेरने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीधे मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप सांसद संजय सिंह ने चंपत राय पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 2 करोड़ 92 लाख रुपये की जमीन 24 करोड़ रुपये में खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे खरीदने में देशभर के लोगों द्वारा मंदिर को दान दिए गए पैसों का इस्तेमाल हुआ था।

श्रीराम के नाम पर हुआ महाघोटाला: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा, प्रभु श्रीराम के नाम पर यह महाघोटाला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन की खरीद फरोख्त में जमकर भ्रष्टाचार हुआ हुआ है। वहीं दान पात्र से 200 करोड़ रुपये की चोरी का मामला भी सामने आया है। आखिर भाजपा इन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है?

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि 22 जुलाई 2024 को अयोध्या के एसडीएम ने यह पुष्टि की थी कि संबंधित भूमि नजूल (सरकारी) भूमि है। उन्होंने दावा किया कि इससे यह स्पष्ट होता है कि भूमि का यह सौदा नियमों के अनुरूप नहीं था। संजय सिंह के कहा, नजूल भूमि सरकार की संपत्ति होती है, जिसे सामान्य रूप से खरीदा या बेचा नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भूमि के विक्रेता महंत मुरली दास थे, जो बाबा पूरन दास के शिष्य बताए जाते हैं, जबकि खरीदार के रूप में चंपत राय का नाम सामने आया है। वहीं, मिथिलेश्वर नामक व्यक्ति ने इस लेनदेन में गवाह की भूमिका निभाई थी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews