Transfer News : बड़ा बदलाव, फिर हुए पुलिसकर्मियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव करते हुए चार निरीक्षक और चार एसीपी का ट्रांसफर किया गया है।पुलिस कमिश्नरेट द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक सुचारू संचालन और अपराध नियंत्रण करने में अहम कदम माना जा रहा है।
Transfer

UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है।राज्य सरकार द्वारा आए दिन आईएएस आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव किया गया।इस फेरबदल में निरीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) लेवल के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

आदेश के तहत चार निरीक्षक और चार एसीपी का ट्रांसफर किया गया है।इधर, पांच वर्ष या उससे अधिक समय से जिले के विभिन्न थानों में जमे पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में तबादला किया जाएगा।पुलिस मुख्यालय के आदेश पर डीआइजी कार्यालय से इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में कई थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर और सिपाही बदले जा सकते है।

यूपी पुलिसकर्मी तबादले

  • दिनेश चंद्र मिश्रा को थाना वजीरगंज का प्रभारी निरीक्षक ।
  • भरत कुमार पाठक को पुलिस लाइन ।
  • राजेश कुमार त्रिपाठी  को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज।
  • ब्रजेश चंद्र तिवारी को थाना गोमतीनगर का प्रभारी निरीक्षक।
  • विनय कुमार द्विवेदी को विभूतिखंड, लखनऊ का सहायक पुलिस आयुक्त ( ACP ट्रैफिक )।
  • ACP राधा रमण सिंह को एसीपी यातायात लखनऊ ।
  • ACP क्राइम धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी को एसीपी अलीगंज, लखनऊ ।
  • ACP अलीगंड बृज नारायण सिंह को एसीपी गोमतीनगर, लखनऊ ।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews