UP Weather : आज मंगलवार को 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 शहरों में मेघगर्जन-बिजली-बूंदाबांदी, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

आगामी 24-48 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न भागों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।उत्तरी पूर्वी मैदानी क्षेत्र में सामान्य औसत वर्षा को छोड़कर अन्य भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होना का पूर्वानुमान हैं।
UP Weather Update

आज 1 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं अति भारी तो पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।2-3 दिनों के दौरान उत्तरी और मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

अगले दो तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिसे और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जून 2025 में पूरे प्रदेश की औसत बारिश 106.1 मिमी रही, जो सामान्य से 11% अधिक है।पूर्वी यूपी में 92.6 मिमी (15% कम) तो पश्चिमी यूपी में 125.4 मिमी (60% अधिक) वर्षा दर्ज की गई।

जुलाई के पहले हफ्ते में भारी बारिश का अलर्ट

  • मानसून की ट्रफ रेखा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी और जमशेदपुर होते हुए तटीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही प्रचुर नमी के कारण प्रदेश में मानसूनी धाराएं और अधिक सक्रिय हो रही हैं, जिससे आगामी 24-48 घंटे में प्रदेश भर में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
  • विशेष रूप से पूर्वी और मध्य यूपी में इसका अधिक प्रभाव देखा जा सकता है। 1 से 6 जुलाई के बीच पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों, प्रशासन और आम नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

मंगलवार को इन जिलों में बारिश बिजली बादल का अलर्ट

  • हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में अति भारी बारिश।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर , उन्नाव, बांदा, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर ,अलीगढ़ ,मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

UP Weather Forecast till 6 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews