UP weather : आज 38 जिलों में बादल, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 40 शहरों में कोहरे की चेतावनी, पढ़े पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई के असर से मौसम का मिजाज बदलेगा और दो दिन पूरब से पश्चिम तक करीब 38 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
UP Weather

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार रविवार को मेघगर्जन और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। भांभर तराई व विध्य क्षेत्र में पाला पड़ने की आंशका है, जिसका असर राई / सरसों पर होगा। 13 जनवरी के बाद से फिर तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ने लगेगी।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख पुरवा हो गया है, जिसके असर से  11-12 जनवरी को बादल छाने के साथ करीब 45 जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार से मौसम में फिर बदलाव आएगा।इस दौरान कोल्ड डे और शीतलहर की भी स्थिति बनेगी। 15 -16 जनवरी से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

UP Weather :शनिवार इन जिलों में बादल बारिश और बिजली

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, एटा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज,आगरा ,फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, गौतमबुद्ध नगर,बुलन्दशहर, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, बादल गरजने व बिजली गिरने की संभावना ।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

आज शनिवार को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में घना कोहरा छाया रहेगा।बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और फतेहपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, और अन्य जिलों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews