UP Weather : आज 51 जिलों में तेज हवा-बारिश-बिजली का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 48 घंटों में दस्तक देगा मानसून! IMD का लेटेस्ट अपडेट

पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी।कुछ जगहों पर बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
UP Weather

आज सोमवार को उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के करीब 51 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।फिलहाल एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पुरी और बालुरघाट जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजर रही है, अगले 3-4 दिनों में गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बन रहा है, ऐसे में संभावना है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

18 जून से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 17 से 20 जून के बीच मानसून पूर्व गतिविधियों में तेजी आएगी और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। । खास करके 18 जून से मेघगर्जन वज्रपात के साथ भारी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। आगामी 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है, जिससे ताप सूचकांक में भी कमी आएगी।

आज सोमवार को इन जिलों बारिश का अलर्ट

  • कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ , गौतम बुद्ध नगर ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज ,आगरा ,फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने।
  • अमेठी, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, कन्नौज, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, हरदोई, फरुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा ।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेम आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews