UP Weather : आज बुधवार को 24 जिलों में मेघगर्जन- भारी बारिश का अलर्ट, 35 शहरों में वज्रपात-वर्षा-तेज हवा, मानसून का असर, जानें IMD अपडेट

आज बुधवार को दोनों संभागों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मेघगर्जन वज्रपात और कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।
up weather

आज बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश और बादल गरजने व बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 8 जुलाई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

खास करके 7 जुलाई तक पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश और वज्रपात और पूर्वी यूपी में 5 जुलाई तक भारी बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जून में पूरे प्रदेश की औसत बारिश 106.1 मिमी हुई, जो सामान्य से 11% अधिक है।पूर्वी यूपी में 92.6 मिमी (15% कम) तो पश्चिमी यूपी में 125.4 मिमी (60% अधिक) वर्षा हुई है।

24 घंटे के अंदर मानसून की गतिविधियां बढ़ेगी

मॉनसून द्रोणिका (ट्रफ लाइन) समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी और दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है जो द्रोणिका निचले क्षोभमंडल में 0.9 किमी की ऊंचाई तक विस्तृत है और झारखंड के आसपास बना निम्नदाब क्षेत्र भी सक्रिय है।यह निम्नदाब क्षेत्र अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा, जिससे उत्तरी भागों में बारिश की तीव्रता कम होगी, लेकिन दक्षिणी यूपी में मॉनसून की सक्रियता तेज होगी। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान दक्षिणी यूपी के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी और कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा की संभावना है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश बिजली बादल का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में अति भारी बारिश ।
  • फतेहपुर, चंदौली, संतरविदास नगर, बरेली, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना।

पश्चिमी/पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 02-07-2025 : पश्चिमी व पूर्वी  यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा ।
  • 03-07-2025: पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा ।
  • 04-07-2025 : पश्चिमी व पूर्वी  यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 05-07-2025: पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा ।
  • 06-07-2025:  पश्चिमी यूपी में  अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा ।
  • 07-07-2025: पश्चिमी व पूर्वी  यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा ।
  • 08-07-2025: पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा । पूर्वी  यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना

UP Weather Forecast till 8 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews