UP Weather : प्रदेश में आज 30 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से झोंकेदार हवा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

गरज चमक के साथ बारिश के साथ इस दौरान पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटा और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
UP Weather

UP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। आज शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने व 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज रफ्तार हवा चलने की संभावना जताई गई है।

कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के भी आसार है। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।प्रदेश में 23 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। 24 मार्च से अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मार्च अंत में लू चलने का भी अनुमान है।

इन जिलों में बारिश बिजली और तेज हवा का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास गरज चमक साथ बारिश और बिजली का अलर्ट
  • गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, अम्बेडकरनगर एवं आसपास में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

21 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटा और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। 22 मार्च से पश्चिमी यूपी और 23 मार्च से पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।हालांकि 22 मार्च को पूर्वी यूपी में बारिश होने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews