UP Weather : 28 दिसंबर तक बदला रहेगा मौसम, 2 दर्जन जिलों में कोहरे का अलर्ट, बादल-बारिश की भी चेतावनी, जानें शहरों हाल-IMD अपडेट

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। कहीं कहीं सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने का भीअलर्ट जारी किया है।फिलहाल 28 दिसंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।
UP Weather

UP Weather Cloud Rain Fog Alert : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज मंगलवार 24 दिसंबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार है।28 दिसंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। 25 और 26 दिसंबर को कोहरा तो 27 दिसंबर को फिर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

UP: आज कोहरे-बादल और बारिश का अलर्ट

  • मंगलवार को इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट में कहीं कहीं बारिश होने के आसार हैं।
  • मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव,  रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रीवस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती और महाराजगंज में भी बूंदाबांदी हो सकती है।
  • मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने का आसार है।
  • 26 से 28 दिसंबर के बीच पश्चिम यूपी के अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर में बारिश होगी। पश्चिम यूपी के जिले समेत बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोंडा में कोहरा छाया हुआ है।

UP Weather : जानिए पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा हाल

  • 25 दिसंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।
  • 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाने का अलर्ट है।दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट तो रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
  • 27 दिसम्बर के आसपास सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 दिसम्बर को बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।
  • 29-30 दिसंबर से फिर मौसम शुष्क होने लगेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews