UP Weather : आज 61 जिलों में मेघगर्जन-बारिश की चेतावनी, वज्रपात-आंधी का भी अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

आज शनिवार को प्रदेश के 61 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों से बिजली, बादल और तेज हवाओं का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
UP Weather

उत्तर प्रदेश में मानसून भले ही जून में प्रवेश करेगा लेकिन अलग अलग मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश का मौसम बदला हुआ है।आज शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं तो पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इस दौरान बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत , हापुड़ , बरेली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और वाराणसी में बारिश, मेघगर्जन, बिजली चमकने 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।
  • मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बांदा ,चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर और उन्नाव में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews