UP Weather : ठिठुरन बढ़ी, पारा गिरा, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें 30 नवंबर तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

यूपी में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, जिसके कारण धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी।दिसंबर में घने कोहरे के साथ शीतलहर का तेज प्रभाव देखने को मिल सकता है।
mp Weather

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में आज सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान है, जिसकी दृश्यता 50 से 200 मीटर के मध्य रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।फिलहाल 30 नवंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।इस अवधि में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी, जिससे ठंड का असर तेज होने लगेगा।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम

  • लखनऊ में सोमवार को सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा।अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • बरेली, रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में घना कोहरा
  • आगरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, कन्नौज, मैनपुरी, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, झांसी, ललितपुर, वाराणसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, फरुखाबाद, इटावा और बस्ती में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा।

पूरे हफ्ते कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 24-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा/ कहीं कहीं घना कोहरा।
  • 25-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 26-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 27-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 28-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 29-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 30-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

रविवार को कहां कैसा रहा यूपी का मौसम

  • मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे अधिकतम तापमान शाहजहांपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
  • आगरा, गोरखपुर ,अमेठी , लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, वाराणसी, आजमगढ़, अलीगढ़ और प्रयागराज में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में 600 मीटर दृश्यता , बरेली में दृश्यता 0 मीटर,मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर और कानपुर में 100 मीटर रिकॉर्ड की गई।

UP Weather Forecast till 30 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews