UP Weather : 60 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जनवरी में चलेगी शीतलहर, पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट

31 दिसंबर तक रात का तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने का अनुमान है, जिससे सर्दी और तेज होगी। सोमवार को लखनऊ में मध्यम कोहरा तो प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
up Weather :

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है।मौसम साफ और शुष्क हो गया है, लेकिन आज 30 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के करीब 60 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। पहाड़ों से आ रही उत्तरी-पछुआ हवा से अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से ठंड का असर और तेज होगा।

आज सोमवार को लखनऊ में सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी हवा चलने से ठंडक में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लखनऊ के अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर समेत कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।जनवरी में शीतलहर के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।

UP Weather: आज 60 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

  • सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ , बलिया ,देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर रायबरेली और अमेठी में घने कोहरे छाने की संभावना है।
  • सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा , हाथरस , कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर अमरोहा ,मुरादाबाद , रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छा सकता है।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews