UP Weather: उत्तर प्रदेश में रिमझिम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, 13 मई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम इन दिनों दो अलग अंदाज में नजर आ रहा है। एक तरफ जहां गर्मी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। चलिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल जान लेते हैं।
UP Weather Update

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता चला जा रहा है। लखनऊ समेत कई जिले ऐसे हैं जहां भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, दोपहर की गर्मी के बाद रात का मौसम ठीक रहता है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। फिलहाल प्रदेश में बारिश का सिलसिला चल रहा है और आने वाले दिनों में इसके तेज होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का दौर बढ़ने वाला है। इसी के साथ गरज चमक के साथ बारिश भी होगी। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। चलिए आने वाले मौसम का हाल जान लेते हैं।

यहां गरज चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ में गरज चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा मथुरा, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।

यहां होगी भीषण गर्मी

कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। इनमें प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, सोनभद्र, प्रयागराज, संत रविदास नगर, चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गाजीपुर, मऊ, बस्ती जैसे जिले शामिल हैं।

कैसा रहेगा तापमान

प्रदेश के तापमान के बाद करें तो आने वाले चार दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इसके बाद यह 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा। आने वाले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews