UP Weather : 48 घंटों बाद फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, आज 35 शहरों में कोहरा, पढ़े IMD का नया अपडेट

2-3 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से प्रदेश में तीन से सात फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी।इस दौरान मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert Today: उत्तर प्रदेश में फरवरी में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। आज 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 2-3 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से दो दिन पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

प्रदेश में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ वसंत पंचमी के बाद तीन फरवरी से सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में तीन से सात फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। आज शनिवार के लिए प्रदेश के 35 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है।अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने के आसार है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

  • आज एक फरवरी शनिवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा , बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर , शामली ,बरेली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और उसके आसपास के इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
  • लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और गोरखपुर जैसे शहरों में भी शीतलहर का असर जारी है।

3 से 5 फरवरी तक बादल बारिश

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 2 फरवरी को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्का कोहरा देगा।3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 4 फरवरी को भी गरज चमक के साथ यूपी के कुछ जिलों में बौछारें पड़ सकती है।5 फरवरी को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि कुछ-कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की भी आशंका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews