UP Weather: तेज ठंड के साथ घना कोहरा, 10 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ गलन बढ़ने की संभावना जताई गई है।
up Weather

सर्द हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। शनिवार को 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। बीती रात का सबसे कम तापमान हरदोई में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे ठंडा दिन बस्ती में रहा, यहां का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार सुबह आगरा, कुशीनगर, कानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी और उन्नाव में दृश्यता बेहद कम रही। अलीगढ़-प्रयागराज में दृश्यता 50 मीटर, झांसी-आजमगढ़ में 100 मीटर और लखनऊ में 150 मीटर रही।

कोहरे के चलते प्रदेश में यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ,चंपारण हमसफर, दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और दरभंगा आनंद विहार समेत कई स्पेशल ट्रेनें भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची। बता दें कि IMD के अनुसार, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो, तो ‘कोल्ड डे’ माना जाता है।

10 जनवरी तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

लखनऊ मौसम केन्द्र (IMD) द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 जनवरी 2026 तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा हालांकि इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में घना व कहीं कहीं अत्यंत घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। कहीं-कहीं कोल्ड डे और कोल्ड वेव की भी स्थिति बन सकती है। फिलहाल पूरे हफ्ते कहीं भी बादल छाने या बारिश की कोई संभावना नहीं है।

2 दिन छाएगा घना कोहरा, अलर्ट जारी

4-5 जनवरी (रविवार से सोमवार सुबह 8: 30 तक)

  •  प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर एवं आसपास के इलाकों में घना से अति घना कोहरा (Orange Alert) छाने की संभावना है।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में घना कोहरा (Yellow Alert) छाने की संभावना है।

5-6 जनवरी (सोमवार से मंगलवार सुबह 8: 30 तक):

  • देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास के इलाकों में घना से अति घना कोहरा (Orange Alert) छाने की संभावना है।
  • प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाको में घना कोहरा (Yellow Alert) छाने की संभावना है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews