UP weather : भीषण गर्मी से राहत नहीं, 27 जिलों में लू का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग की सलाह जरुरत पड़ने पर पूरे शरीर को ढंककर ही निकलें

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्रों का प्रभाव समाप्त हो गया है, जिससे मौसम शुष्क हो गया है। ऊपरी वायुमंडल में प्रतिचक्रवात और प्रदेश के दक्षिणी भाग में चल रही गर्म पछुआ हवाओं के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में लू की स्थिति और गंभीर हो गई है।
heatwave weather

उत्तर प्रदेश में लू का कहर  (UP weather heatwave) लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 3-4 दिनों से तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और इसके आसपास रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में गर्मी और लू का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज मंगलवार को प्रदेश के 27 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 11 जिलों में रात गर्म रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले इस समय तेज गर्मी और लू की चपेट में हैं, दिन में सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है वहीं रातें भी गर्म होने से लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं, सड़कों पर रोज खाने कमाने वाले परेशान हैं उन्हें भाड़ा नहीं मिल रहा उधर रिक्शा चालकों को सवारियों के लिए भी लम्बा इन्तजार करना पड़ रहा है

प्रदेश में तपन से हाल-बेहाल 

मौसम विभाग ने आज 10 जून का अनुमाना जारी करते हुए कहा है सामने तौर पर मौसम साफ़ रहेगा लेकिन लू और गर्म हवाएं चलने से फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, दिन में तेज गर्मी रहेगी और रातें भी गर्म रहेंगी , मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने  इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुरअलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और उसके आसपास के इलाकों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में रातें रहेंगी गर्म 

वहीं कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, एटा, मैनपुरी, औरैया, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, और उसके आसपास के इलाकों में भी लू अलर्ट जारी किया गया है। जबकि , बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, संभल मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में गर्म रातें होने की संभावना जताई गई है।

IMD का ये हैअनुमान 

यूपी मौसम विभाग की माने अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना दिखा नहीं दे रही है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसी के साथ अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। 48 घंटे बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews