UP Weather : 4 से 9 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? पढ़े मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है, ना ही तेज झोंकेदार हवा चलने के आसार है।
mp Weather

UP Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोंथा का प्रभाव खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक से बदल गया है।बारिश का दौर थमते ही धूप निकलने लगी और रातें ठंड़ी होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क व साफ रहेगा।इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वांचल और तराई के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छा सकता है।आज 4 नवंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क रहेगा।पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी में सुबह और रात के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

9 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज पश्चिमी यूपी के 8 जिलों आगरा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा ,जालौन, औरिया में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।राजधानी लखनऊ में मौसम साफ होगा।दिन के समय हल्की धुंध दिखेगी।अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा।  मंगलवार बुधवार को रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री तक की वृद्धि और इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान करीब 4 डिग्री तक नीचे आ सकता है। हालांकि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।नवंबर के दूसरे सप्ताह रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट होने पर ठंड में इजाफा होने लगेगा।5 से 9 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।

आज मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी यूपी के कुछ जिलों वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।गाजियाबाद, मथुरा, कानपुर, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, रामपुर, बरेली सहित यूपी के अन्य जिलों में कोई बदलाव नहीं होगा।

UP Weather : पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 4-11-2025: पश्चिमी में शुष्क/ पूर्वी यूपी में सुबह के समय कहीं कहीं छिछले से मध्यम कोहरा
  • 5-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 6-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 7-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 8-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 9-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather Forecast Till 9 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews