UP Weather : बुधवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज 40 जिलों में बारिश-वज्रपात-बादल की चेतावनी, गिर सकते है ओले

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज भी प्रदेश में कई इलाकों में बादल, बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 8 से 13 अक्टूबर के बीच मौसम साफ व शुष्क रहेगा।
Weather Update

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश के साथ कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। 8 अक्टूबर से पश्चिमी यूपी और 9 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में बारिश का दौर थमने के साथ मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसी के साथ प्रदेश से मानसून  की विदाई हो जाएगी। अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। लखनऊ में मौसम सुहावना बना रहेगा।बादलों के आवाजाही के साथ बारिश की संभावना है।अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और लखनऊ , बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

UP Weather : पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 7-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, ओलावृष्टि
  • 8-10-2025: पश्चिमी में शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 9-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 10-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 11-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 12-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
  • 13-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।

1 जून से 30 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

01 जून से 30 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 701.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य से 6 फीसदी कम 746.2 मिमी है। पश्चिमी यूपी में 12 फीसदी अधिक तो पूर्वी यूपी में 17 प्रतिशत कम वर्षा हुई। 1 से 6 अक्टूबर तक अनुमानित बारिश 11.8 मिलीमीटर के सापेक्ष 30.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से 158% अधिक है। प्रदेश के 3 जिलों में वर्षा सामान्य से बहुत कम , 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक और 30 जिलों में सामान्य वर्षा हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह सामान्य से कम रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

UP Weather Forecast Till 13 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews