UP Weather : अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, आज रविवार को 40 जिलों में भारी बारिश-बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

अगले 5-7 दिनों तक यूपी में मध्यम से भारी बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
up weather

कम दबाव के क्षेत्र के चलते उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 29 जुलाई से एक नया चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होगा जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। आगामी2 दिनों के दौरान बुंदेलखंड के कई भागों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। आज रविवार पश्चिमी यूपी में कुछ और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसारा है।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा ,आगरा , फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

1 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 27-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 28-07-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 29-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 30-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 31-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 1-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।

UP Weather Forecast till 1 August

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews