UP WEATHER: 30 जनवरी को एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर छाएंगे बादल, बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

UP Weather: बुधवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व बिजली चमकने की भी संभावना है।
up weather

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार (28 जनवरी 2026) को मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 28 जनवरी से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार (27 जनवरी 2026) सुबह मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, प्रयागराज, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, चित्रकुट, कौशाम्बी, फतेहपुर, इटावा, औरया, कन्नौज, मैनपुरी, एटा और फरुखाबाद में सुबह कोहरा देखने को मिला।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।
  • लखनऊ, कानपुर,लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती, बाराबंकी, संत कबीर नगर, महाराजगंज, देवरिया और गोरखपुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। राजधानी लखनऊ न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

30 जनवरी को सक्रिय होगा नया सिस्टम

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (28 जनवरी 2026) के मुताबिक, 29 से 31 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 29 जनवरी से 1 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28 से 30 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम को घना कोहरा छाने का अनुमान है। 30 जनवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 से 3 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 2-3 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

29 जनवरी को इन जिलों में छाएगा कोहरा

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर के साथ-साथ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं सहित आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews